सफाई मित्रों को सुरक्षा उपकरण और प्रशस्त-पत्र देकर किया सम्मानित:मिर्जापुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित

Sep 30, 2026 - 18:38
0
सफाई मित्रों को सुरक्षा उपकरण और प्रशस्त-पत्र देकर किया सम्मानित:मिर्जापुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित
मिर्जापुर में नगर पालिका परिषद के लालडिग्गी स्थित प्रधान कार्यालय के शिवाजी हॉल में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने सफाई कर्मचारियों और सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें सुरक्षा उपकरण, पीपीई किट और अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। शिवाजी हॉल में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का नगर निकायों में किए गए वर्चुअल प्रसारण कर्मचारियों और उपस्थित लोगों को दिखाया गया। कार्यक्रम के जरिए सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई। नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि सफाई मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के साथ उनके योगदान को सम्मानित करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से शिविर में कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र के साथ सुरक्षा उपकरण और पीपीई किट उपलब्ध कराई गई। सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल नपाध्यक्ष ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने और विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से कर्मचारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित कराने की पहल की जाएगी। रोटरी क्लब ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मान रोटरी क्लब गौरव की ओर से भी सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। नपाध्यक्ष ने सफाई मित्रों के सम्मान और सहयोग में सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी को सराहनीय बताया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष जसविंदर सिंह सरना, अर्जुन मल्होत्रा, अमित आहूजा, आशीष मेहरोत्रा, आनंद कुमार सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी जी लाल, कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User