शायर डॉ. तारिक कमर पुरस्कृत:उत्तर प्रदेश साहित्य सभा ने लखनऊ में दिया सृजन पुरस्कार

Sep 30, 2026 - 18:38
0
शायर डॉ. तारिक कमर पुरस्कृत:उत्तर प्रदेश साहित्य सभा ने लखनऊ में दिया सृजन पुरस्कार
साहित्यिक संस्था ‘उत्तर प्रदेश साहित्य सभा’ ने इस वर्ष का सृजन पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर और साहित्यकार डॉ. तारिक़ क़मर को प्रदान किया। यह सम्मान उन साहित्यकारों को दिया जाता है, जिन्होंने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के बल पर साहित्य जगत में विशिष्ट स्थान बनाया है। लखनऊ प्रेस क्लब में आयोजित इस विशेष सम्मान समारोह में प्रसिद्ध हास्य कवि सर्वेश अस्थाना ने डॉ. तारिक़ क़मर के व्यक्तित्व और काव्य पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, "उर्दू शायरी के मौजूदा परिदृश्य में जब हम गरिमा और गुणवत्ता की बात करते हैं तो डॉ. तारिक़ क़मर का नाम हमारे जेहन में सबसे पहले आता है। इस दौर के मुशायरों में डॉ. तारिक़ क़मर की शिरकत साहित्यिक गरिमा और गुणवत्ता का एक संदर्भ बन चुकी है।" इस अवसर पर प्रोग्राम के विशिष्ट अतिथि हसीब सिद्दीकी ने कहा कि, "तारिक़ क़मर जैसे पढ़े-लिखे और उच्च शिक्षित शायर का स्वागत और सम्मान करना उर्दू भाषा, साहित्य, तहज़ीब और संस्कृति का स्वागत करना है। तारिक़ क़मर उर्दू जगत के उन चुनिंदा शायरों में हैं, जिन्होंने स्वयं पीएच.डी. और डी.लिट. जैसी उच्च उपाधि हासिल की हैं और जिनके व्यक्तित्व एवं साहित्यिक कृतित्व पर भी पीएच.डी. की जा चुकी है। डॉ. तारिक़ क़मर के साथ लखनऊ और अन्य शहरों से आए शायरों ने भी कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रसिद्ध शायर प्रोफ़ेसर बलवंत सिंह ने किया। संचालन शीतल बाजपेयी द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User