मथुरा के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम:मंगलायतन विश्वविद्यालय पहुंचे छात्र,100 से अधिक पाठ्यक्रमों की मिली जानकारी

Oct 01, 2026 - 15:28
0
मथुरा के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम:मंगलायतन विश्वविद्यालय पहुंचे छात्र,100 से अधिक पाठ्यक्रमों की मिली जानकारी
मथुरा के सोनई स्थित श्री रमेश चंद्र इंटर कॉलेज के कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं का मंगलायतन विश्वविद्यालय में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कक्षा 12 के बाद विश्वविद्यालय में संचालित 100 से अधिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। इससे छात्र अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार उच्च शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम का चयन कर सकेंगे। छात्र-छात्राओं ने आर्ट एंड पेंटिंग, कंप्यूटर लैब, मैकेनिकल विभाग, पुस्तकालय और जर्नलिज्म विभाग का भ्रमण किया। संबंधित विभागों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ उपलब्ध शैक्षणिक एवं करियर अवसरों की जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान छात्रों ने विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल भी पूछे। विश्वविद्यालय की ओर से विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत सिंह, मुनीश कुमार रावत, राजेश सिंह और मीता शर्मा सहित शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में पुष्पेंद्र सिंह का योगदान रहा। विद्यालय निदेशक प्रदीप कुशवाहा ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User