'जिससे शिकायत करनी हो करो, कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा':गोरखपुर में ठेकेदार पर वाहन फिटनेस के लिए 10- 20 हजार वसूली का आरोप
गोरखपुर में अपनी मांगों को लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि प्राइवेट फिटनेस सेंटर पर कमर्शियल वाहनों की फिटनेस के लिए सरकारी फीस के बाद 15 से 20 हजार रुपए मांगा जाता है। आरोप है कि इसमें परिवहन विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं, जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ठेकेदार बोलता है कि जिससे शिकायत करनी है कर दो कोई कुछ नहीं कर पाएगा। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि दो से तीन दिन के अंदर अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वे DM ऑफिस का घेराव करेंगे। जानिए पूरा मामला…
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से DM दीपक मीणा को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कमर्शियल वाहनों का फिटनेस कुछ महीने पहले प्राइवेटाईजेशन कर दिया गया है। जिसकी वजह से शहर के महावीर छपरा प्राइवेट फिटनेस सेंटर खुला है। इस सेंटर का ठेका और जिम्मेदारी एक व्यक्ति को दी गई है। पदाधिकारियों का कहना है कि जबसे वहां पर फिट्नेस सेंटर खुला है तब से फिटनेस के नाम पर अवैध तरीके से हर वाहन से दस से पंद्रह हजार रुपए सरकारी फीस के बाद वसूला जा रहा है। इसमें परिवहन विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं, जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर ठेकेदार की ओर से बयान दिया जा रहा है कि सरकार मेरी है, मेरा कोई कुछ नहीं कर पाएगा, जिसको जहां भी शिकायत करना हो कर लें। नियमों के खिलाफ जाकर उस सेंटर पर बिना वाहन गए भी मोटी रकम लेकर बिना गाड़ी पहुंचें ही फिटनेस कर दिया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि घूस का पैसा नहीं देते है तो हम लोगों की गाड़ियां फिटनेस नहीं करते हैं। ट्रक एसोसिएशन के संगठन महामंत्री ने कहा कि एक हफ्ते पहले भी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था। आज भी दिया गया है। दो से तीन दिन के अंदर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो हम धरना करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)