जम्मू-कश्मीर में लापता हुए स्पेशल पुलिस ऑफिसर के शव मिले:किश्तवाड़ के जंगल में आर्मी के साथ सर्चिंग पर गए थे, फायरिंग सुनी गई थी

Nov 12, 2026 - 09:34
0
जम्मू-कश्मीर में लापता हुए स्पेशल पुलिस ऑफिसर के शव मिले:किश्तवाड़ के जंगल में आर्मी के साथ सर्चिंग पर गए थे, फायरिंग सुनी गई थी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मारवाह के जंगल में बुधवार को लापता हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो SPO के शव मिले हैं। दोनों शव गोलियों से छलनी हैं और उनके हथियार गायब थे। दोनों आर्मी के साथ इलाकें में सर्चिंग के लिए गए थे। जब वह लापता हुए थे, तब जंगल से फायरिंग की आवाजें भी सुनाई दी थीं। मृतक जवानों की पहचान रशपाल कुमार और बाबी चंद के रूप में हुई है। SPO जब लापता हुए, उसी समय एयरटेल नेटवर्क बाधित हुआ दोनों SPO के लापता होने के दौरान इसी इलाके में एयरटेल नेटवर्क सेवाएं बाधित होने की जानकारी भी सामने आई है। एयरटेल कंपनी ने इसी साल 10 मार्च को मरवाह इलाके में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। अक्टूबर में लापता SPO का शव मिला था 15 अक्टूबर 2026 को SPO बशीर अहमद किश्तवाड़ के त्रिगाम स्थित पुलिस पिकेट से सर्विस राइफल के साथ लापता हुए थे। अगले दिन 16 अक्टूबर को उनका शव त्रिगाम के जंगल में एक नाले के पास गड्ढे में दबा मिला। 19 अक्टूबर को पुलिस ने इस हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ----------- ये खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, 3 CRPF जवान घायल:घटना का CCTV फुटेज आया जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने CRPF के अखरान कैंप में नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। आतंकी हमले का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हमलावर 15 सेकेंड के अंदर करीब 30 राउंड फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User