तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत:लखीमपुर के बनतारा चौराहे पर हुआ हादसा, खेत के लिए डीजल लेने निकले थे

Nov 13, 2026 - 12:30
0
तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत:लखीमपुर के बनतारा चौराहे पर हुआ हादसा, खेत के लिए डीजल लेने निकले थे
लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी तहसील के किशनपुर जमुनी गांव निवासी सत्यवान सिंह उर्फ भन्नू (50) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह खेत के लिए डीजल लेने बाइक से बनतारा गए थे। वहां चौराहे पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सत्यवान की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। किसान की मौके पर ही मौत सत्यवान सिंह किशनपुर जमुनी गांव के पूर्व प्रधान रामबोल सिंह के छोटे भाई थे। बताया गया कि वह खेत के काम के लिए डीजल लेने निकले थे। बनतारा चौराहे पर पहुंचते ही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सत्यवान को संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सत्यवान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके परिवार में पत्नी रेनू और छह बच्चे हैं। बड़े बेटे निशांत की उम्र करीब 30 साल है। उनकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। चालक वाहन लेकर फरार वहीं, अविवाहित बच्चों में प्राची (20), कार्तिक (16), नैतिक (14) और गौरी (8) शामिल हैं। परिवार में हुई इस घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। चार पहिया वाहन चालक के फरार होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User