रायबरेली में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत:दतौली के पास हुआ हादसा, चालक फरार; शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दतौली के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटना में शामिल वाहन के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)