सिद्धार्थनगर में पुरानी रंजिश में युवक पर हमला:बाएं हाथ पर धारदार हथियार से वार; पुलिस ने 3 आरोपियों पर केस दर्ज किया

Nov 12, 2026 - 09:21
0
सिद्धार्थनगर में पुरानी रंजिश में युवक पर हमला:बाएं हाथ पर धारदार हथियार से वार; पुलिस ने 3 आरोपियों पर केस दर्ज किया
सिद्धार्थनगर में खेसरहा थाना क्षेत्र के कुनौना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों ने एक युवक को घेरकर पीट दिया। आरोप है कि धारदार हथियार से उसके बाएं हाथ पर वार किया गया। इसके बाद लाठी-डंडों से भी हमला किया गया। युवक के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुनौना गांव निवासी हैदर अली ने पुलिस को बताया कि 8 नवंबर को शाम करीब 4:30 बजे वह घरेलू सामान लेने बाजार जा रहे थे। गांव के बाहर पुलिया पर गांव के ही मो. नुमान पुत्र अब्दुल वफा, सेराज अहमद पुत्र सेराजुल उर्फ खदेड़ और तुफैल अहमद पुत्र अब्दुल हई ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तीनों गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर धारदार हथियार से किया हमला हैदर अली के मुताबिक, गाली देने से मना करने पर मो. नुमान ने धारदार हथियार से उनके बाएं हाथ पर वार कर दिया। इसके बाद तीनों ने लाठी-डंडों से हमला किया। मारपीट में उनके हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। तीनों नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज घटना के बाद हैदर अली ने खेसरहा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने 11 नवंबर को उनकी शिकायत पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक रवि प्रताप सेंगर को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User