आजमगढ़ के मुबारकपुर में मिली व्यापारी की डेड बॉडी:ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका, मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन

Nov 13, 2026 - 12:30
0
आजमगढ़ के मुबारकपुर में मिली व्यापारी की डेड बॉडी:ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका, मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो में पान विक्रेता की डेड बॉडी मिलने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक की पहचान रविकांत 33 पुत्र हीरा के रूप में हुई है। जहां ग्रामीण इस पूरे मामले को लेकर हत्या की आशंका जाता रहे हैं। वहीं पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना के कारणों का पता चलेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी वही मामले की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर और थाने के प्रभारी शशि चंद चौधरी मौके पर पहुंचे इसके साथ ही डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी ईश्वर लाल गुर्जर ने बताया कि इस घटना की सूचना डायल 112 को सुबह 8:00 मिली थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है जिससे जल्द से जल्द घटना का खुलासा हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User