प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति केंद्रों को मिलीं 14 नई स्कूटियां:एसपी ने महिला पुलिसकर्मियों को बांटीं, अब तक 24 वाहन मिले

Nov 13, 2026 - 12:30
0
प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति केंद्रों को मिलीं 14 नई स्कूटियां:एसपी ने महिला पुलिसकर्मियों को बांटीं, अब तक 24 वाहन मिले
प्रतापगढ़ में पुलिस विभाग ने मिशन शक्ति केंद्रों को 14 नई स्कूटियां दीं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार की मौजूदगी में महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटियां वितरित कीं। ये वाहन सीएसआर के जरिए उपलब्ध कराए गए हैं। स्कूटी मिलने के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। इससे पहले मिशन शक्ति केंद्रों को 10 स्कूटियां दी जा चुकी थीं। नई 14 स्कूटियां मिलने के बाद अब तक कुल 24 वाहन उपलब्ध हो चुके हैं। इनसे महिला पुलिसकर्मियों को अपने क्षेत्र में आवागमन और गश्त करने में सहूलियत मिलेगी। स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर होगी गश्त स्कूटियों से महिला पुलिसकर्मी स्कूल-कॉलेज, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गश्त कर सकेंगी। महिलाओं और बालिकाओं की शिकायत पर मौके पर पहुंचने, जागरूकता अभियान चलाने और जरूरतमंद महिलाओं की मदद करने में भी आसानी होगी। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश एसपी दीपक भूकर ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करने, लोगों से बातचीत करने और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय, परिवहन शाखा प्रभारी भगवान दास यादव समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User