जर्जर मकान का लेंटर तोड़ते समय 3 मजदूर दबे:फर्रुखाबाद में 2 गंभीर घायल, एक सुरक्षित बचा; बारिश से धंस गया था मकान

Sep 29, 2026 - 22:03
0
जर्जर मकान का लेंटर तोड़ते समय 3 मजदूर दबे:फर्रुखाबाद में 2 गंभीर घायल, एक सुरक्षित बचा; बारिश से धंस गया था मकान
फर्रुखाबाद में मंगलवार शाम 6 बजे एक जर्जर दो मंजिला मकान का लेंटर तोड़ते समय अचानक गिर गया। मलबे की चपेट में आने से तीन मजदूर दब गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला। सभी घायलों को मौके पर सीएचसी कायमगंज भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पूरी घटना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर कायमगंज के पितौरा गांव की है। अब जानिए पूरा घटना… पितौरा गांव निनास बच्चू खां का दो मंजिला मकान पिछले तीन दिनों हुई भीषण बारिश के कारण कई जगह से धस गया था। उन्होने हादसे का खतरा देखते हुए मकान मालिक ने इसे तोड़ने का फैसला किया था। इसी को देखते मकान मालिक बच्चू खां मकान तोड़ने का फैसला लिया। गांव के तीन मजदूरों को तोड़ने के लिए काम पर लगाए। जिनमें मोनिश (20), बाबू (19) और अयूब (17) शामिल हैं। दूसरी मंजिल का लेंटर तोड़ते समय हादसा मंगलवार शाम करीब 6 बजे मोनिश, बाबू और अयूब जैसे ही दूसरी मंजिल का लेंटर तोड़ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। मकान मालिक बच्चू खां का बेटा जीशान भी मौके पर था और वह भी सुरक्षित बच गया। घायलों को जल्दी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि फिलहाल में अभी दोनों की हालत खतरे से बाहर है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User