सपा सहित 13 प्रत्याशियों ने खरीदे 33 पर्चे:शिक्षक एमएलसी के लिए नामांकन का पहला दिन; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन शुरू हो गया है। हालांकि पहले दिन किसी से नामांकन नहीं किया। 13 प्रत्याशियों के लिए 31 सेट में पर्चे खरीदे गए हैं। नामांकन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख प्रत्याशियों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कमलेश यादव ने 3 सेट पर्चे खरीदे हैं। डा. संजयन त्रिपाठी ने 4 व राजीव यादव ने 2 सेट में पर्चे खरीदे हैं। भाजपा के घोषित प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी व पिछले चुनाव के रनर रहे अजय सिंह की ओर से अभी पर्चे नहीं खरीदे गए हैं। नामांकन के लिए विकास भवन के पास से प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। वहां एक एसडीएम स्तर के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी तैनात हैं। यहां से केवल प्रत्याशियों या उनके समर्थकों को ही नामांकन पत्र लेने के लिए अंदर जाने दिया जा रहा है। अन्य किसी का प्रवेश प्रतिबंधित है। पहले दिन केवल पर्चे खरीदे गए हैं, किसी ने अभी दाखिल नहीं किया है। माना जा रहा है कि अधिकतर प्रत्याशी 4 अक्टूबर के बाद ही नामांकन करेंगे। उसके बाद सभी प्रचार में जुट जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे से हो रही निगरानी पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग कराई जा रही है। नामांकन कक्ष में सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी। नामांकन दाखिल करते समय कक्ष में प्रत्याशी के साथ अधिकतम 4 लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी। इनमें प्रत्याशी के दो प्रस्तावक, एक अधिवक्ता और एक अन्य व्यक्ति शामिल होंगे। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 से पहले पूरी कर ली जाएगी। 17 जिलों में 200 बूथ, 53,730 मतदाता
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 17 जिले शामिल हैं। इनमें गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलरामपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, श्रावस्ती, गोंडा और बहराइच शामिल हैं। इन सभी जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 200 बूथ बनाए गए हैं, जहां 53,730 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गोरखपुर जिले में 18 बूथों पर 7,241 मतदाता मतदान करेंगे। भाजपा व सपा के प्रत्याशी मैदान में
इस चुनाव में भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। 3 बार के विजेता ध्रुव त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके पहले ध्रुव त्रिपाठी शर्मा गुट से चुनाव लड़ते और जीतते आए हैं। 2020 के चुनाव में भाजपा ने किसी को अपना प्रत्याशी नहीं बनाया था। भाजपा से जितने भी दावेदार थे, उन्होंने निर्देल ही चुनाव लड़ा था। इस बार भी भाजपा के अलावा सपा ने ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सपा ने कमलेश यादव को टिकट दिया है। अन्य प्रत्याशी किसी न किसी शिक्षक संगठन के सहयोग से चुनाव लड़ेंगे। पिछले साल के रनर रहे अजय सिंह, डा. संजयन त्रिपाठी एवं राजीव यादव सहित सभी प्रत्याशी पूरी ताकत से चुनाव लड़ने की घोषणा कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)