शराब ठेके के पास विवाद में युवक की मौत:बांदा के चिल्ला कस्बे में परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने जहर खाने से मौत बताई

Oct 09, 2026 - 12:13
0
शराब ठेके के पास विवाद में युवक की मौत:बांदा के चिल्ला कस्बे में परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने जहर खाने से मौत बताई
बांदा के चिल्ला कस्बे में शराब ठेके के पास हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने दोस्तों पर पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चिल्ला कस्बा निवासी 27 वर्षीय राजेंद्र बुधवार दोपहर अपने दोस्त गज्जू और शिवभवन के साथ शराब ठेके पर शराब पी रहा था। नशे में उनके बीच विवाद हुआ। परिजनों के मुताबिक, एक युवक ने उसे डंडों से पीटा, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। गज्जू ने परिजनों को सूचना दी। वे राजेंद्र को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ बताया। मृतक के भाई राजकुमार ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। राजेंद्र अपने पीछे पत्नी रानी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। थानाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि नशे में दोस्तों से विवाद के बाद राजेंद्र ने नाराज होकर जहर खा लिया। उनकी मौत इसी वजह से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User