कानपुर के अनस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष:BSP से भाजपा में आए रमेश यादव प्रदेश पिछड़ा मोर्चा मंत्री, सुशील कटियार उपाध्यक्ष बने

Oct 01, 2026 - 22:39
0
कानपुर के अनस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष:BSP से भाजपा में आए रमेश यादव प्रदेश पिछड़ा मोर्चा मंत्री, सुशील कटियार उपाध्यक्ष बने
भाजपा उत्तर प्रदेश ने गुरुवार शाम संगठन के 6 मोर्चों की नई टीम का ऐलान किया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिला, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें कानपुर और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कई बीजेपी नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। अनस उस्मानी बने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष साजिद अनस उस्मानी को प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह अल्पसंख्यक मोर्चे में मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। साजिद अनस उस्मानी के पिता तनवीर हैदर उस्मानी भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी रह चुके हैं। वह अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। महिला मोर्चा में पुष्पा तिवारी को जिम्मेदारी पुष्पा तिवारी को प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा बनाया गया है। इससे पहले वह भाजपा महिला मोर्चा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की महामंत्री की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। रमेश यादव बने पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश यादव को प्रदेश मंत्री पिछड़ा मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। रमेश यादव इससे पहले बहुजन समाज पार्टी में रहे हैं और वहां ब्लॉक प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। सुशील कटियार बने पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कटियार को प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा बनाया गया है। इससे पहले सुशील बीएसपी में थे, साल 2024 में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था। बसपा सरकार में वो दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुके हैं। सलिल श्रीवास को अनुसूचित मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष जालौन निवासी सलिल श्रीवास को अनुसूचित मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में महामंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। मनोज राजपूत और बालमुकुंद शुक्ला को दोबारा जिम्मेदारी मनोज राजपूत को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा दी गई है। वहीं बालमुकुंद शुक्ला को किसान मोर्चा का कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। बालमुकुंद शुक्ला इससे पहले भी इसी पद पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कानपुर और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से इन नेताओं को जिम्मेदारी साजिद अनस उस्मानी - प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा पुष्पा तिवारी - प्रदेश मंत्री, महिला मोर्चा रमेश यादव - प्रदेश मंत्री, पिछड़ा मोर्चा सुशील कटियार- प्रदेश उपाध्यक्ष, पिछड़ा मोर्चा सलिल श्रीवास - क्षेत्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा मनोज राजपूत - क्षेत्रीय अध्यक्ष, पिछड़ा मोर्चा बालमुकुंद शुक्ला - क्षेत्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User