कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का नोटिस, दवा कारोबारी की हत्या, पत्नी ने बेटे से हिस्सा मांगा
नमस्कार, कानपुर की कल (गुरुवार) की 10 बड़ी खबरें… ‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ रुपए का लीगल नोटिस आयोजक ने भेजा है। करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के बाद पत्नी पुनीता कोर्ट पहुंचीं। बेटे सुब्रत से 30% हिस्सा मांगा। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें- 1- 'कच्चा बादाम गर्ल' को 1.20 करोड़ का नोटिस, आयोजक बोले- 45 मिनट की जगह 12 मिनट डांस किया, पूरे पैसे भी लिए कानपुर में 15 अक्टूबर को हुए नगाड़ा नाइट कार्यक्रम का विवाद बढ़ता जा रहा है। आयोजकों ने ‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ रुपए का लीगल नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि अंजलि को 45 मिनट की परफॉर्मेंस करनी थी, लेकिन वह स्टेज पर देर से पहुंचीं। फिर करीब 12 मिनट बाद कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। अंजलि को 2.75 लाख रुपए का भुगतान भी किया गया था। पढ़ें पूरी खबर... 2- अखिलेश-आजम मुलाकात पर भाजपा सांसद प्रकाश पाल बोले- सपा अपराधियों के साथ, असली PDA आज सामने आया कानपुर में भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने आजम खान से जेल में मुलाकात करने पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अपराधियों और सजा पाए लोगों के साथ खड़े होने का संदेश दे रही है। पाल ने कहा कि आजम खान पर करीब 105 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने अखिलेश के पीडीए का मतलब परिवार, दौलतमंद और आजम बताते हुए मुस्लिम वोटों के लिए तुष्टीकरण का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर... 3- दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की पत्नी कोर्ट में पेश, बेटे सुब्रत से मांगा 30% हिस्सा, पति की मौत के बाद 70% की मालिकन हैं कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के बाद उनके कारोबार को लेकर कानूनी प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में बेटे सुब्रत से पत्नी पुनीता मिनोचा के नाम पावर ऑफ अटॉर्नी रजिस्टर्ड कराने के मामले में सुनवाई हुई। पुनीता कोर्ट में पेश हुईं। कोर्ट ने अधिवक्ता से पूछा कि किस नियम के तहत पावर ऑफ अटॉर्नी का आदेश दिया जा सकता है। जवाब दाखिल होने के बाद कोर्ट फैसला सुनाएगी। पढ़ें पूरी खबर… 4- रंगदारी केस में होटल-कारोबारी का ड्राइवर कोर्ट में बेहोश, बोला- फर्जी रेप केस में मुझे फंसाया, अखिलेश दुबे को पैसे देने जाता था कानपुर में डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी के मामले में गुरुवार को जिला जज की अदालत में गवाही के दौरान होटल कारोबारी सुरेश पाल का ड्राइवर कंचन कुशवाहा बेहोश हो गया। कंचन ने बयान में बताया कि पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में उसे भी आरोपी बनाया गया था। उसने अखिलेश दुबे और आयुष मिश्रा उर्फ लवी के होटल आने-जाने की बात कही। तबीयत बिगड़ने पर उसे कार्डियोलॉजी ले जाया गया। कोर्ट ने अगली सुनवाई 27 अक्टूबर तय की। पढ़ें पूरी खबर... 5- दशहरा मेला देखने निकले युवक का अर्धनग्न शव मिला, पार्क की झाड़ियों में लोगों ने पड़ा देखा, मोबाइल और 10 हजार रुपए गायब कानपुर के नौबस्ता में दशहरा मेला देखने की बात कहकर घर से निकले 30 वर्षीय सुनील सिंह का शव बुधवार देर शाम तिवारी पार्क की झाड़ियों में मिला। गुरुवार सुबह बड़े भाई सुशील सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस में शव की पहचान की। परिजनों के मुताबिक, सुनील के पास मोबाइल फोन और पर्स में करीब 10 हजार रुपए थे, जो गायब हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी के मुताबिक, तहरीर नहीं मिली है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर... 6- कानपुर में कई ट्रेन रद्द, कुछ के फेरे घटे, कोहरे के चलते रेलवे का फैसला, यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी कोहरे के चलते रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के फेरे दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक रद्द कर दिए हैं। कानपुर-काठगोदाम एक्सप्रेस के दोनों ओर से 13-13 फेरे निरस्त रहेंगे। गोरखपुर, आनंद विहार, भागलपुर, फर्रुखाबाद, छपरा और टनकपुर रूट की ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा। झांसी-दिल्ली एक्सप्रेस आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। वहीं, दिवाली और छठ पर पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल कानपुर सेंट्रल पर पांच मिनट रुकेगी। पढ़ें पूरी खबर... 7- 150 साल पुरानी परंपरा, राम-भरत मिलाप के बाद निकली रथयात्रा, रातभर उमड़े श्रद्धालु कानपुर में दशहरे के बाद बुधवार रात परेड रामलीला सोसाइटी की रथयात्रा निकाली गई। मेस्टन रोड स्थित राम गोला भवन में राम-भरत मिलाप के मंचन के बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की झांकियां शहर के पुराने इलाकों से गुजरीं। मेस्टन रोड, हालसी रोड और लाटूश रोड समेत कई जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और फूल बरसाए। मंदिरों में सजावट और सड़कों पर रोशनी के बीच यात्रा सुबह भोर में वापस राम गोला भवन पहुंची। सोसाइटी इस साल 150 साल पूरे कर रही है। पढ़ें पूरी खबर... 8- सांसद रमेश अवस्थी ने लाल इमली का निरीक्षण किया, बोले- IT हब बनाकर रोजगार की संभावनाएं तैयार की जाएंगी कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने ऐतिहासिक लाल इमली मिल का निरीक्षण कर पुनरुद्धार और रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि 1876 में शुरू हुई मिल का उत्पादन करीब 2012 में बंद हो गया था। सांसद ने कहा कि बंद मिलों की जमीन पर आईटी हब और अन्य औद्योगिक गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं। उन्होंने मिलों के कानूनी विवाद खत्म करने, नोडल अधिकारी नियुक्त करने और पुनरुद्धार के लिए समयसीमा तय करने की मांग उठाई है। पढ़ें पूरी खबर... 9- कानपुर के 25 मोहल्लों में 5 नवंबर तक जल संकट, 8 लाख लोगों को होगी परेशानी कानपुर में गंगा बैराज प्लांट से जलापूर्ति प्रभावित होने के कारण दक्षिण के 25 मोहल्लों में 5 नवंबर तक पेयजल संकट रहेगा। वहीं, कंपनी बाग से फूलबाग क्षेत्र में 23 अक्टूबर तक सप्लाई प्रभावित होगी। जल निगम ने रावतपुर तिराहे से कंपनी बाग तक 14 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन को पुरानी लाइन से जोड़ने का काम शुरू किया है। इससे करीब 8 लाख लोगों की पानी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में परेशानी हो रही है। पढ़ें पूरी खबर... 10- कार से घसीटकर हत्या मामले में नया मोड़, पुलिस बोली- ‘हिट एंड रन’ का केस; BJP नेता के रसोइया समेत 2 अरेस्ट कानपुर में दशहरा मेले के बाद बीरू सिंह भदौरिया (37) की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार कार की टक्कर के बाद बीरू बोनट और छत पर जा गिरे। कार सवारों ने डर के चलते गाड़ी नहीं रोकी और करीब डेढ़ किमी तक ले जाकर उन्हें गिरा दिया। पुलिस अब हत्या की धाराओं को गैर इरादतन हत्या में बदल रही है। मामले में पवन यादव और दिलीप सविता गिरफ्तार हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)