4 नवंबर को राज्यसभा सांसद गोपी पांडेय का स्वागत:कानपुर में 25 स्थानो पर तैयारी, एयरपोर्ट से कार्यकर्ता करेंगे शुरूआत
उत्तर प्रदेश से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद गोपी पांडेय के 4 नवंबर को कानपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके लिए कानपुर महानगर में 25 स्थानों पर स्वागत की तैयारी की जा रही है। सांसद के प्रथम कानपुर आगमन को यादगार बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष राम किशोर साहू ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम की जिम्मेदारी कानपुर उत्तर और कानपुर दक्षिण जिला संगठन को सौंपी गई है। दोनों जिलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी में जुटे हैं। एयरपोर्ट से प्रमुख मार्गों तक होगा स्वागत
भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि 4 नवंबर को गोपी पांडेय कानपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से महानगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और निर्धारित स्थानों पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके लिए 25 स्थान तय किए जा रहे हैं, जहां पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहकर उनका अभिनंदन करेंगे। कार्यकर्ताओं में उत्साह
क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कहा कि गोपी पांडेय का राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होना प्रदेश के लिए प्रसन्नता का विषय है। उनका कानपुर आगमन संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक बनेगा। वहीं, अनूप अवस्थी ने कहा कि स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)