गाजियाबाद में MLC चुनाव आज, स्कूल कॉलेज सभी बंद:13 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटिंग, पीएसी व पुलिस का पहरा
गाजियाबाद में आज एमएलसी चुनाव को देखते हुए 23 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के चलते यह आदेश जारी किया है। नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों के साथ डिग्री कॉलेज और विश्व विद्यालयों में भी अवकाश रहेगा। चुनाव के मद्देनजर जिले में सभी मॉडल शॉप और शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम रविंद्र मांदड़ के मुताबिक, मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। 13 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जिले में मतदान के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए करीब 400 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए हैं। गाजियाबाद में चुनाव को देखते हुए 4 जोनल मजिस्ट्रेट और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पीएसी के जवानों समेत 400 से अधिक जवान तैनात रहेंगे। जहां 75 बूथ बनाए गए हैं। स्नातक निर्वाचन के लिए 60 बूथों पर 31 हजार वोटर वोट डालेंगे। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 15 बूथों पर 9900 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शाम 4 बजे तक कड़ी सुरक्षा में मतदान होगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने सुरक्षा सम्बंधी कड़े निर्देश दिए हैं। जहां 13 इंस्पेक्टर, 4 एएसीपी और 2 एडिशनल एसपी की ड्यूटी लगाई गई है। अपने अपने क्षेत्रों में एसपी रैंक के अधिकारी खुद सुरक्षा व्यवस्था देंगे। 2 कंपनी पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि मतदान को लेकर सुरक्षा कड़ी की गई है। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)