नोएडा में चार लोगों से 1.24 करोड़ की ठगी:शेयर ट्रेडिंग, एपीके फाइल और लोन दिलाने के नाम पर दिया झांसा
साइबर ठगों ने कारोबारी समेत चार लोगों को शेयर ट्रेडिंग, लोन दिलाने और एपीके फाइल डाउनलोड के जाल में फंसा लिया। उनसे 1.24 करोड़ रुपये ठग लिए। रकम वापस नहीं मिलने और मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ितों को साइबर ठगी के बारे में पता चला। पीड़ितों ने बुधवार को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। केस-1 ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रहने वाले संदीप गारमेंट कारोबारी हैं। वह कारोबार बढ़ाने के लिए पिछले साल लोन लेने को इच्छुक थे। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से तीन सितंबर 2025 को ठगों के संपर्क में आए। ठगों ने बैंक कर्मी बन तत्काल पांच करोड़ रुपये का लोन दिलाने के दावा किया। एक अक्टूबर 2025 तक पंजीकरण, कमीशन, एडवांस किश्त से लेकर कई मद के नाम पर 83 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। फिर भी खाते में लोन की रकम नहीं आई। शक होने पर आगे रकम देने से मना किया तो ठग ने बात करनी बंद कर दी। केस-2 नोएडा सेक्टर 76 के रहने वाले अंकुज पेशे से इंजीनियर हैं। वह इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ठगों के संपर्क में आए। ठगों ने खुद को शेयर बाजार का एक्सपर्ट बताया। शेयर ट्रेडिंग करने पर तीन गुना तक मुनाफा होने का दावा किया। वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर छोटी रकम ट्रांसफर कराई। मुनाफा बैंक खाते में ट्रांसफर भी करवाया। विश्वास होने पर अंकुज ने 16 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसों की जरूरत पड़ने पर रकम निकालनी चाही तो ठगों ने कर के रूप में और रकम जमा कराने को बोला। रकम नहीं देने पर खाता फ्रीज होने की चेतावनी दी। रकम नहीं देने पर ठगों ने संपर्क तोड़ लिया। केस-3 ठगों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रहने वाले अनुरोध रावत से 12 जुलाई 2025 को टेलीग्राम पर संपर्क किया। शेयर बाजार में निवेश कर दोगुना मुनाफा कमाने का झांसा दिया। उनसे 25 जुलाई तक नौ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने एनसीआरपी पोर्टल और साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की। एपीके फाइल डाउनलोड कराकर ठगी
ग्रेटर नोएडा बीटा दो के रहने वाले आदित्य को ठगों ने यातायात चालान के रूप में एपीके फाइल भेजी। फाइल डाउनलोड करने पर मोबाइल हैक हो गया। ठगों ने 24 जून को उनके खाते से 16 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। मोबइाल पर रकम ट्रांसफर होने पर ठगी होने का पता चला, लेकिन तब तक ठग बैंक खाता खाली कर चुके थे। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राना ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही है। ठगी में संलिप्त बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)