कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कारोबारी विनीत मिनोचा की फर्म के 100% अधिकार पत्नी को मिलेंगे, मेले में झूला टूटा

Oct 24, 2026 - 06:08
0
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कारोबारी विनीत मिनोचा की फर्म के 100% अधिकार पत्नी को मिलेंगे, मेले में झूला टूटा
नमस्कार, कानपुर की कल (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें… दशहरा मेले में ग्रेविटी झूले का फाउंडेशन टूट गया। उस समय झूले पर करीब 25 से अधिक लोग सवार थे। उधर, देशी डिजिटल एजेंसी के ऑनर आशीष कुमार ने कहा कि इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा ने शहर को बदनाम किया, इसलिए माफी मांगें। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें- 1- आयोजक बोले-अंजलि अरोड़ा ने शहर को बदनाम किया, माफी मांगे; शहर के लोग स्टार को पान में डालकर खाते हैं देशी डिजिटल एजेंसी के ऑनर आशीष कुमार ने कहा- ‘इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा को पता होना चाहिए कि ये कानपुर है। यहां के लोग स्टार को भी पानी में डालकर खाते हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से शहर का नाम बदनाम करने की कोशिश की है। उन्हें लिखित में माफी मांगनी होगी, नहीं तो आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’ पढ़ें पूरी खबर... 2- दशहरा मेले में ग्रेविटी झूला टूटा, 25 से ज्यादा लोग सवार थे; संचालक मौके से फरार कानपुर के अरमापुर थाना क्षेत्र के अरमापुर मैदान में चल रहे दशहरा मेले में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेले में लोगों को झुला रहा ग्रेविटी झूला अचानक फाउंडेशन टूटने से एक तरफ झुक गया। उस समय झूले पर करीब 25 से अधिक लोग सवार थे। झूले के अचानक झुकते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई। पढ़ें पूरी खबर… 3- कारोबारी विनीत मिनोचा की फर्म के 100% अधिकार पत्नी को मिलेंगे, बेटे की पावर ऑफ अटॉर्नी ट्रांसफर की मंजूरी कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के बाद उनकी पत्नी पुनीता को कारोबार संभालने में आ रही दिक्कतें दूर होने का रास्ता खुल गया है। कोर्ट ने जेल में बंद बेटे सुब्रत मिनोचा की पावर ऑफ अटॉर्नी उनके नाम रजिस्टर्ड कराने की मांग मंजूर कर ली है। पढ़ें पूरी खबर… 4- नौकरी के नाम पर 43 युवाओं से 80 लाख ठगे, शिक्षा आयोग में भर्ती का झांसा दिया; 3 पर FIR कानपुर में शिक्षा आयोग में नौकरी दिलाने के नाम पर 43 अभ्यर्थियों से करीब 80 लाख रुपए लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवाओं को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज में एलडीसी, चपरासी और माली के पदों पर नियुक्ति का भरोसा दिलाया गया। पढ़ें पूरी खबर... 5- रेल मंत्रालय के अधिकारी के बंद मकान से 40 लाख के जेवर चोरी, मां रिश्तेदारी में गई थीं कानपुर के रमईपुर स्थित बाजपुर मोड़ पर चोरों ने रेल मंत्रालय में तैनात अधिकारी के बंद मकान को निशाना बनाया। चोर ताला तोड़कर करीब 40 लाख रुपये के पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवर पार कर ले गए। घर से 300 ग्राम सोना और एक किलो चांदी के 15 आइटम चोरी हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर... 6- बेटे की ससुराल में बेइज्जती से आहत महिला ने जहर खाया; 25 लाख मांगे, दहेज केस में फंसाने की धमकी दी थी कानपुर में बेटे के ससुराल में बेइज्जती से आहत 44 साल की महिला ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, घर लौटने के बाद उन्होंने सल्फास खा लिया था। गंभीर हालत में उन्हें जाजमऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर... 7- कानपुर में सुबह से मौसम साफ, रात और दिन के तापमान में 15°C का अंतर; उत्तर-पश्चिमी हवाएं ठंडक बढ़ा रहीं कानपुर में मौसम का मिजाज दिन और रात में अलग-अलग बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह से आसमान साफ है। तेज धूप निकली है। सुबह के समय हल्की ठंडक है लेकिन दिन चढ़ने के साथ पारा चढ़ेगा। जबकि सुबह और रात के समय ठंडक बनी रहेगी। मौसम में यह उतार-चढ़ाव अगले एक हफ्ते तक जारी रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर... 8- सीएम ग्रिड रोड पर फुटपाथ और डिवाइडर का काम मिला अधूरा, ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश कानपुर में चल रहे विकास कार्यों और नगर निगम की व्यवस्थाओं का गुरुवार देर रात नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने निरीक्षण किया। गुरुदेव चौराहे से चिड़ियाघर जाने वाले रास्ते पर सीएम ग्रिड के काम में लापरवाही मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। पढ़ें पूरी खबर... 9- उमा देवी हत्याकांड में पुलिस के हाथ डेढ़ महीने बाद भी खाली, पति-बेटे का नार्को टेस्ट होगा कानपुर के रावतपुर में एक सितंबर को हुई उमा देवी की हत्या के मामले में पुलिस अब उनके पति शिवमंगल कुशवाहा और बेटे अमरीष का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। दोनों की सहमति मिलने के बाद पुलिस कोर्ट से अनुमति लेने की प्रक्रिया में है। पढ़ें पूरी खबर… 10- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने क्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, 20 राज्यों के 90 से ज्यादा स्टॉल लगे कानपुर के चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर में शुक्रवार को पांच दिवसीय क्राफ्ट प्रदर्शनी शुरू हुई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इसका उद्घाटन किया और विभिन्न स्टॉल पर जाकर कारीगरों के बनाए उत्पाद देखे। प्रदर्शनी में देश के अलग-अलग हिस्सों की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को जगह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User