कार की चपेट में आने से राहगीर की मौत:हाथरस में देर रात हुआ हादसा, कार नंबर भी मिला

Oct 24, 2026 - 06:54
0
कार की चपेट में आने से राहगीर की मौत:हाथरस में देर रात हुआ हादसा, कार नंबर भी मिला
हाथरस में कोतवाली सदर क्षेत्र के बेनीगंज चौराहे पर शुक्रवार देर रात एक कार की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई। हादसे के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने घायल राहगीर को तुरंत कार से जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके उपरांत यह लोग अस्पताल से चले गए। इस घटना की सूचना पुलिस को भी अस्पताल प्रशासन द्वारा दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। उसके पास मिले कागजात के आधार पर पहचान की जा रही है। हादसे में शामिल कार का नंबर यूपी 86 AU7924 बताया गया है। पुलिस इस घटना के बारे में अन्य जानकारियां भी हासिल कर रही थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User