चित्रकूट मेले में पहली बार 500 ड्रोन से दिखेगा रामायण:50 लाख श्रद्धालु आने की उम्मीद, 12 जोन और 30 पार्किंग

Oct 24, 2026 - 07:29
0
चित्रकूट मेले में पहली बार 500 ड्रोन से दिखेगा रामायण:50 लाख श्रद्धालु आने की उम्मीद, 12 जोन और 30 पार्किंग
चित्रकूट में दीपावली अमावस्या मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। यूपी और एमपी का प्रशासन मिलकर व्यवस्थाएं संभाल रहा है। इस पांच दिवसीय मेले में करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इस बार मेले में श्रद्धालुओं को 500 ड्रोन कैमरों से रामायण पर आधारित लेजर शो दिखाया जाएगा। चित्रकूट में ऐसा ड्रोन शो पहली बार हो रहा है। डीएम पुलकित गर्ग के अनुसार, ड्रोन उड़ने सरयू नदी किनारे जगह तय है। यह कार्यक्रम मंदाकिनी नदी किनारे होगा, जहां लेजर शो से भगवान श्रीराम की कथा दिखेगी। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनेगा। भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र को 12 जोन और 30 पार्किंग में बांटा जाएगा। दीपावली के दूसरे दिन विश्व प्रसिद्ध गधा मेला भी लगता है। यहां गधों के नाम फिल्मी सितारों पर रखे जाते हैं। नेपाल, अफगानिस्तान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से व्यापारी खरीदारी आते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User