मतगण्ना के दिन गोरखपुर में जुटेंगे सपा के दिग्गज:धर्मेंद्र यादव, अवधेश प्रसाद सहित 9 सांसद और कई विधायक काउंटिंग स्थल पर बैठेंगे
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान हो चुका है। सपा इस चुनाव में जीत की पूरी उममीद कर रही है। इसीलिए अब मतपेटिका पर निगरानी रखने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रत्याशी खुद इसकी निगरानी करेंगे। मतगणना के दिन अपनी बातों को मजबूती से रखने के लिए इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों के सांसद व विधायक यहां मौजूद रहेंगे। सपा प्रत्याशी डा. संजयन त्रिपाठी का भी कहना है कि पार्टी ने इस सीट को प्रतिष्ठा से जोड़ रखा है। उनका कहना है कि भाजपा के प्रत्याशी को जिताने के लिए अधिकारी अनियमितता भी कर सकते हैं। यही कारण है कि हमारे जनप्रतिनिधि यहां आएंगे। मतगणना के दिन आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव्र, लालगंज से दरोगा प्रसाद सरोज, घोसी के सांसद राजीव राय, सलेमपुर के रमाशंकर राजभर, बस्ती के सांसद रामप्रसाद चौधरी, संतकबीरनगर के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद, अंबेडकरनगर के सांसद लालजी वर्मा एवं सुल्तानपुर के सांसद रामभुआल निषाद के मौजूद रहने की संभावना है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को भी गोरखपुर बुलाया जा रहा है। इसके साथ ही इस क्षेत्र के कई और जनप्रतिनिधि यहां आएंगे। मतगणना के दिन किसी प्रकार की देरी होने पर ये सांसद, विधायक आवाज उठाएंगे। अलग-अलग जिलों से मतपेटिका गोरखपुर आने तक संबंधित जिलों से कार्यकर्ता पीछे-पीछे निगरानी करते हुए गोरखपुर पहुंचे हैं। सपा बड़ा संदेश देने की तैयारी में सपा ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच इस क्षेत्र के कई जिलों में आए अखिलेश यादव ने डा. संजयन को भी बुला लिया और लो अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि इन्हें जिताना है। यह क्षेत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह क्षेत्र है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा यहां से जीत दर्ज कर पूरे प्रदेश को संदेश देना चाहती है। 79.01 प्रतिशत मतदान हुआ इस क्षेत्र में 79.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछले चुनाव की तुलना में यह लगभग 5 प्रतिशत अधिक है। पिछले चुनाव में 73.94 प्रतिशत वोट पड़ा था। इस बार कुल मतदाताओं की संख्या भी लगभग 15 हजार तक बढ़ी है। बढ़े मतदान से कई प्रत्याशियों के खेमे में उत्साह है। सपा का प्रदर्शन यहां बेहतर रहा तो नवंबर में प्रांतीय सम्मेलन भी हो सकता है। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम पर नजर रखने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)