युवती के नाम से 6 फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाईं:अलीगढ़ में युवती ने कराई FIR, अश्लील कमेंट करने और विरोध पर फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप

Oct 09, 2026 - 12:13
0
युवती के नाम से 6 फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाईं:अलीगढ़ में युवती ने कराई FIR, अश्लील कमेंट करने और विरोध पर फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप
युवती की फोटो और नाम का दुरुपयोग कर छह फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने, एडिटेड फोटो पर अश्लील कमेंट करने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में बन्नादेवी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने युवती के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर छह फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाईं। इन पर उसकी फोटो एडिट करके अपलोड की गईं और अश्लील कमेंट किए गए। आरोप है कि 6 सितंबर को दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से युवती के पास कॉल आए। कॉल करने वालों ने पूछा कि क्या वह सर्विस देती है। साथ ही दावा किया कि इंस्टाग्राम की एक आईडी पर उससे बातचीत हुई थी और उसने ही अपना मोबाइल नंबर दिया है। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद एक अन्य मोबाइल नंबर से बार-बार कॉल और मैसेज कर गाली-गलौज की गई। उसे अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी गई। परेशान होकर युवती ने 7 अक्टूबर को बन्नादेवी थाने में लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User