कानपुर में 25 मुकदमों के आरोपी गैंगस्टर गिरफ्तार:जाजमऊ में घर के बाहर से पकड़ा, 18 केस GRP थाने में दर्ज
कानपुर में GRP ने लंबे समय से फरार चल रहे गैंगस्टर गुलजार उर्फ आंशू को गिरफ्तार किया है। आरोपी जाजमऊ के वाजिदपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे घर के बाहर से पकड़ा। शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। गुलजार के खिलाफ कानपुर सेंट्रल GRP थाने समेत कई जिलों और थानों में 25 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, छिनैती, आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और गैंग के दूसरे सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। सेंट्रल GRP थाने में 18 मुकदमे GRP प्रभारी ओमनारायण सिंह के मुताबिक, गुलजार उर्फ आंशू के खिलाफ अकेले कानपुर सेंट्रल GRP थाने में 18 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा कासगंज, लखनऊ और कानपुर के अन्य थानों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। सभी मुकदमों को मिलाकर उसकी आपराधिक हिस्ट्री में कुल 25 मामले सामने आए हैं। गैंग के दूसरे सदस्यों की तलाश पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने के साथ उसके गैंग की गतिविधियों का पता लगा रही है। यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि अपराधों में उसके साथ कौन-कौन शामिल रहा है और उसका नेटवर्क किन इलाकों तक फैला है। GRP प्रभारी के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के सामान व मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)