कैब चालक की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार:लापरवाही पर एसएसपी अनुराग आर्य ने चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित किए

Oct 23, 2026 - 13:41
0
कैब चालक की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार:लापरवाही पर एसएसपी अनुराग आर्य ने चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित किए
बरेली के सुभाषनगर में कैब चालक संजय सक्सेना की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संजय की हत्या रामलीला देखकर लौटते समय हुई थी। इस हत्याकांड में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी अनुराग आर्य ने चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अनुज कुमार, हेड कांस्टेबल ओमेंद्र सिंह और कांस्टेबल तुषार को निलंबित कर दिया है। कुल चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। पुलिस ने विकास श्रीवास्तव और उसके भाई आकाश को पकड़ा है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह छह महीने पुरानी रंजिश और तीन महीने पहले शादी समारोह में हुआ विवाद सामने आया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संजय की मौत से गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों के एनकाउंटर और उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। परिजनों ने दो बार सड़क जाम करने की कोशिश भी की, जिसे पुलिस अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User