हमीरपुर में सड़क किनारे खाई में मिला युवक का शव:गिरवर गांव के पास की घटना; राठ से घर लौट रहा था; बाइक भी पड़ी मिली

Oct 23, 2026 - 13:41
0
हमीरपुर में सड़क किनारे खाई में मिला युवक का शव:गिरवर गांव के पास की घटना; राठ से घर लौट रहा था; बाइक भी पड़ी मिली
हमीरपुर जिले की राठ तहसील के मझगवां थाना क्षेत्र में गिरवर गांव के पास सड़क किनारे खाई में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक की बाइक भी खाई में पड़ी थी। मृतक की पहचान महोबा जिले के गडौरा गांव निवासी देवेंद्र (28) पुत्र बली बहादुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, देवेंद्र गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को राठ कस्बे में मजदूरी करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। गुरुवार रात गिरवर गांव के पास सड़क किनारे खाई में उसका शव और बाइक पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिवार की जिम्मेदारी संभालता था देवेंद्र देवेंद्र मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार के मुताबिक, उसके पिता के नाम 16 बीघा कृषि भूमि भी है। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। देवेंद्र अपने पीछे पत्नी वंदना देवी, मां उर्मिला और दो बेटों को छोड़ गया है। उसके बेटे सोहिल की उम्र 7 साल और नूर की उम्र 5 साल है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह मझगवां थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल सकेगा। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User