गोरखपुर में चलती कार में लगी आग:कूदकर चालक ने बचाई जान, 20 मिनट तक जलती रही वरना

Oct 23, 2026 - 13:41
0
गोरखपुर में चलती कार में लगी आग:कूदकर चालक ने बचाई जान, 20 मिनट तक जलती रही वरना
गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में बैठे चालक ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। आस-पास के दुकानदारों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन इसके बाद भी कार से धुआं उठ रहा था। तभी फायर ब्रिगेड की गाड़ी से आए कर्मियों ने तेज धार में पानी मारकर पूरी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहन रोक दिए गए थे। जिससे जाम लग गया था। जानिए पूरा मामला फायर कर्मियों के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के मोगलहा में महिंद्रा का शोरूम है। शुक्रवार को महिद्रा की ही एक इंप्लाई लखनऊ नंबर की वरना कार सर्विसिंग कराने लेकर सेंटर पर जा रहा था। अभी वह मोगलहा ही पहुंचा था। तभी कार के इंजन की तरफ से तेजी से धुआं निकलने लगा। यह देखकर चालक कार छोड़कर बाहर कूद गया। थोड़ी देर में कार के आगे आग की तेज लपटें निकलने लगीं। कार धू धूकर जलने लगी। तभी आस-पास के दुकानदारों ने पानी और अन्य चीजों के माध्यम से कार की आग तो बूझा दी। लेकिन तेज धुआं फिर भी निकल रहा था। घटना के करीब 20 मिनट पर सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। फायर कर्मियों ने तत्काल कार पर फोर्स में पानी मारना शुरू किया। करीब 20 मिनट लगी आग में कार पूरी तरह जल गई थी। इस दौरान घटना देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User