पड़ोसी के घर पर लटका मिला युवक का शव:हत्या के बाद लटकाने का आरोप, जमीन विवाद चल रहा था, 5 महीने पहले हुई थी शादी

Oct 23, 2026 - 13:41
0
पड़ोसी के घर पर लटका मिला युवक का शव:हत्या के बाद लटकाने का आरोप, जमीन विवाद चल रहा था, 5 महीने पहले हुई थी शादी
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में 18 साल के एक युवक का शव पड़ोसी के घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पड़ोसियों पर युवक को घर बुलाकर पीटने और फिर फंदे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गए। पुलिस को जानकारी मिली, जिसके बाद शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान कुरेश नगर गांव निवासी किशनवीर पुत्र मानसिंह के रूप में हुई है। किशनवीर का पड़ोसी पुष्पेंद्र, आखेन्द्र और सुरेंद्र पुत्र हरबल्लभ से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद था। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते तीनों भाइयों ने गुरुवार को किशनवीर को अपने घर बुलाया था। वहां उसके साथ मारपीट हुई, जिसके बाद उसका शव फंदे पर लटका मिला। किशनवीर की शादी पांच महीने पहले हुई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User