सपा का चुनाव में गड़बड़ी का आरोप:फतेहाबाद में बूथ कैप्चरिंग का आरोप, सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई तकरार
आगरा में खंड शिक्षक और खंड स्नातक चुनाव में सपा ने भाजपा पर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। फतेहाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए सपा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वहीं, फतेहाबाद में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तकरार भी हुई है। गाली गलौज से माहौल गर्मा गया। पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को खदेड़ा।
आगरा में खंड शिक्षक चुनाव में दोपहर होने तक माहौल गर्मा गया है। सपा कार्यकर्ताओं ने फतेहाबाद के बूथ 29 पर गड़बड़ी की आशंका जताते हुए हंगामा किया है। सपा प्रत्याशी के समर्थकों का आरोप है कि फतेहाबाद के बूथ संख्या 26 व 45 पर भाजपा समर्थित लोगों द्वारा गड़बड़ी की जा रही है। उनका कहना है कि बूथ के अंदर का एक वीडियो सामने आया है, इसमें दिख रहा है कि अंदर कई लोग हाथ में मतपत्र लिए हुए हैं। हमारे वोटरों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। इसी वीडियो को समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सपा और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने
आगरा के फतेहाबाद में सपा एजेंट ने भाजपाइयों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद सपा और भाजपाई आमने-सामने आ गए और जमकर गाली-गलौज हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को खदेड़ा। इस दौरान सपाइयों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। सपा प्रत्याशी भी प्रशासन आरोप लगा चुके हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन भाजपा को मदद पहुंचाने का काम कर रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)