भारतीय किसान यूनियन ने दादरी में निकाली ट्रैक्टर रैली:एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर SIR रद्द करने और मतदान अधिकार बहाल करने की मांग
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने आज जिला अधिकारी मनोज मावी के नेतृत्व में किसान महरौली का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली के जरिए किसानों ने सरकार को अपनी मांगें बताईं। रैली के बाद किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम दादरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तीन मुख्य मांगें रखी गईं। पहली, SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया रद्द की जाए, क्योंकि किसानों का मानना है कि यह साफ नहीं है और इससे सही मतदाताओं के नाम कट सकते हैं। दूसरी मांग, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की है। संगठन का आरोप है कि उनके कार्यकाल में चुनाव प्रक्रिया में भेदभाव किया गया। तीसरी मांग, जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनके मतदान अधिकार तुरंत वापस दिए जाएं। मनोज मावी ने कहा कि किसानों के लोकतांत्रिक अधिकारों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची से नाम काटने को किसानों के खिलाफ एक साजिश बताया। मावी ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)