कानपुर में भाभी ने देवर के प्राइवेट पार्ट में काटा:गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, बच्चों को पीटने से रोकने पर विवाद हुआ

Oct 23, 2026 - 23:30
0
कानपुर में भाभी ने देवर के प्राइवेट पार्ट में काटा:गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, बच्चों को पीटने से रोकने पर विवाद हुआ
कानपुर के सजेती क्षेत्र में महिला ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट दांत से काट लिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चों को पीटने से रोकने पर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। महिला अपने बच्चों, देवर और ससुर के साथ गांव में रहती है। शुक्रवार शाम घर में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला अपने बच्चों को पीट रही थी। इस पर उसके देवर और ससुर ने विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल आरोप है कि विवाद के दौरान महिला ने अपने देवर पर हमला कर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट को मुंह से काट लिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत देखकर परिजन उसे तत्काल घाटमपुर सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि घायल युवक का उपचार जारी है। पुलिस घरेलू विवाद के कारणों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User