वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लगेगा विशेष शिविर:शनिवार को हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO; SIR में छूटे लोग मतदाता बन सकेंगे

Oct 24, 2026 - 00:05
0
वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लगेगा विशेष शिविर:शनिवार को हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO; SIR में छूटे लोग मतदाता बन सकेंगे
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 में जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गए हैं या जिनकी उम्र अब 18 साल हुई है, उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इसके लिए 24 अक्टूबर को सभी बूथों पर विशेष शिविर लगाया जाएगा। जहां बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सुबह 10 से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। उनके पास पर्याप्त संख्या में फार्म 6 होगा, जिसे भरकर लोग अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकेंगे। BLO के पास SIR के अंतर्गत 10 अप्रैल को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली एवं उसके बाद की सभी पूरक सूचियां भी उपलब्ध होंगी। मतदाता फार्म 6 आसानी से भर सकें, इसके लिए हर बूथ पर एक हेल्प डेस्क की स्थापना भी की जाएगी। जिन्हें अपने नाम मतदाता सूची में शामिल कराना है, उन्हें अपने साथ एक फोटो, जन्मतिा एवं निवास से संबंधित अभिलेख की स्व प्रमाणित छायाप्रति लेकर आना होगा। फार्म 6 भरकर उसे BLO को देना होगा। जिसके बाद सूची में नाम जोड़ा जाएगा। इन विधानसभा क्षेत्रों में लगेगा विशेष शिविर प्रशासन की ओर से कैंपियरगंज, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी, चौरी चौरा, बांसगांव एवं चिल्लूपार में बनाए गए बूथों पर BLO जाएंगे और सभी का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील करेंगे। लोगों से अपील की गई है कि वे शिविर में पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जरूर जोड़वाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User