कानपुर में गड्ढे से बचने में बेकाबू हुई कार:डिवाइडर से टकराई, एयरबैग खुला, चार लोग बाल-बाल बचे

Sep 28, 2026 - 16:20
0
कानपुर में गड्ढे से बचने में बेकाबू हुई कार:डिवाइडर से टकराई, एयरबैग खुला, चार लोग बाल-बाल बचे
कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र के गोलाघाट में सोमवार सुबह सड़क के गड्ढे से बचने की कोशिश में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की तरफ का एयरबैग खुल गया। हादसे में कार सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे कराया। चालक ने इसकी जानकारी दोपहर 1:50 बजे दी। कल्याणपुर निवासी अजय सिंह सोमवार सुबह परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। गोलाघाट के पास सड़क पर बने गड्ढे को बचाने के दौरान अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवारों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को हटवाया। हादसे के चलते कुछ देर तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा कैंट थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवा दिया गया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User