कानपुर में उत्तरी जिला अध्यक्ष का स्वागत:गुंजन शर्मा बनीं भाजपा उत्तरी जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
भाजपा नेतृत्व ने गुंजन शर्मा को पार्टी का उत्तरी जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश नेतृत्व और उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गुंजन शर्मा ने कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद शुभ है। उन्होंने वर्षों तक भाजपा की सेवा की है और अब मिली नई जिम्मेदारी को पार्टी के हित में पूरी निष्ठा से निभाएंगी। कार्यक्रम में वार्ड 59 के पार्षद गोविंद मोहन शुक्ला सहित मंजुल गोपाल, अमित बाजपेई, अमित श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, निखिलेश निगम, दिनेश बाजपेई, अन्नू गुप्ता और अन्नू सिंह डॉक्टर साहब मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने गुंजन शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)