वाराणसी में सतर्कता जागरूकता अभियान:प्रशांत कक्कड़ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

Oct 27, 2026 - 08:00
0
वाराणसी में सतर्कता जागरूकता अभियान:प्रशांत कक्कड़ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
वाराणसी में पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की ओर से सोमवार को सतर्कता जागरूकता अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। अभियान के पहले दिन आयोजित कार्यक्रम में पीआईबी वाराणसी के मीडिया एवं संचार अधिकारी प्रशांत कक्कड़ ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान सभी ने देश के प्रति निष्ठावान रहने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और दैनिक कार्यों में ईमानदारी एवं पारदर्शिता बनाए रखने की प्रतिज्ञा की। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यप्रणाली में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना और भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User