अमेठी में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन:रामघाट पर पूरी रात चला विसर्जन, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस
अमेठी कस्बे में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। शोभायात्रा देर रात तक निकाली गई, जिसके बाद ठेंगहा के रामघाट पर विधि-विधान से प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। विसर्जन शांतिपूर्ण हो, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात थे। बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते रहे। शोभायात्रा में बैंड और डीजे के बीच प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजेताओं को सम्मान मिला। गांधी चौक पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने कार्यक्रम किया, जिसमें पूर्व विधायक गरिमा सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह और उनकी पत्नी शांभवी सिंह मौजूद रहे। दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों व महामंत्रियों को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष सोनू कसौधन और महामंत्री सुशील जायसवाल समेत पूरी टीम ने देर रात तक व्यवस्था संभाली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)