रजनीकांत माहेश्वरी बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य:वार्ड कार्यकर्ता से MLC तक का सफर, संगठन में फिर बढ़ी जिम्मेदारी

Oct 27, 2026 - 08:49
0
रजनीकांत माहेश्वरी बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य:वार्ड कार्यकर्ता से MLC तक का सफर, संगठन में फिर बढ़ी जिम्मेदारी
भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी को उत्तर प्रदेश कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। कासगंज के रहने वाले माहेश्वरी को यह जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। पार्टी में उनके अनुभव और योगदान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रजनीकांत माहेश्वरी कई दशकों से भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वार्ड स्तर के कार्यकर्ता के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। वह भाजपा के ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष लगातार दो बार रह चुके हैं। करीब छह साल तक इस पद पर रहते हुए उन्होंने ब्रज क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हैं। कासगंज सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी संगठन में लंबे अनुभव के बाद अब उन्हें प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है। उनकी नई जिम्मेदारी से कासगंज सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। समर्थकों ने इसे जिले के लिए सम्मान बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User