बलिया में अतिक्रमण हटाने गए कर्मचारियों से गाली-गलौज:कृषि मंडी में कार्रवाई का विरोध, 5 नामजद सहित 15 पर केस

Oct 27, 2026 - 08:49
0
बलिया में अतिक्रमण हटाने गए कर्मचारियों से गाली-गलौज:कृषि मंडी में कार्रवाई का विरोध, 5 नामजद सहित 15 पर केस
बलिया के नवीन कृषि उत्पादन मंडी स्थल पर अतिक्रमण हटाने के दौरान मंडी कर्मचारियों से अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया है। कृषि उत्पादन मंडी समिति बलिया के प्रभारी सचिव आशुतोष कुमार सिंह ने कोतवाली में शिकायत दी। इसके मुताबिक, 25 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे परिखरा स्थित नवीन मंडी स्थल पर अतिक्रमण हटाया जा रहा था। इस दौरान अंजनी सिंह, सुशील वर्मा, शुभम वर्मा, सूरज वर्मा और सत्यम तथा करीब 10 अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने मंडी कर्मचारियों से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने सरकारी काम में भी बाधा डाली। प्रभारी सचिव की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 191(2), 352, 351(3) और 132 के तहत कार्रवाई की है। इस दौरान मंडी निरीक्षक दिलीप मोहन वर्मा सहित कई कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। व्यापारियों ने मंडी सचिव पर भेदभाव और बिना नोटिस अतिक्रमण हटाने का आरोप लगाया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User