अमरोहा में विवाहिता से रेप, अश्लील वीडियो बनाया:राशन कार्ड बनवाने के नाम पर ले गए, पिता-पुत्र समेत तीन पर FIR
अमरोहा के डिडौली कोतवाली में विवाहिता से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का मामला सामने आया। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर FIR दर्ज की है। पीड़िता के मुताबिक, पति के बाहर जाने पर राशन कार्ड के सिलसिले में उसकी मुलाकात यूसुफ के बेटे आलिम से हुई। करीब चार महीने पहले आलिम ने घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो बनाया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 2 जुलाई को आलिम ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा दुष्कर्म किया। 5 जुलाई को पति के लौटने पर पीड़िता ने उसे घटना बताई। कुछ लोगों ने समझौते का प्रयास किया पर यूसुफ ने कार्रवाई न करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने यूसुफ और निजामुद्दीन पर भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तीनों पर FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)