कानपुर में विदाई समारोह:कृषि अनुसंधान से तकनीकी अधिकारी पी.के. राय सेवानिवृत्त, उनके कार्यों को सराहा
भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी) जोन-3, कानपुर में कार्यरत तकनीकी अधिकारी पी.के. राय 35 वर्ष की अपनी दीर्घकालीन सेवा के उपरांत बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर संस्थान में एक विशेष विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में अटारी के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह ने श्री राय की कर्तव्यनिष्ठा और तकनीकी व कार्यालयीन कार्यों में उनके उत्कृष्ट योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। डॉ. सिंह ने उनके स्वस्थ व सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति शासकीय सेवा का एक अहम पड़ाव होने के साथ-साथ जीवन के एक नए सफर की शुरुआत भी है। इस मौके पर संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पी.के. राय के साथ कार्यस्थल पर बिताए अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और उनके समृद्ध भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)