कानपुर में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर FIR:कांग्रेसी पुलिस कमिश्नर से मिले, फेसबुक पोस्ट हटाने को लेकर हुआ था विवाद; निष्पक्ष जांच की मांग

Sep 29, 2026 - 21:14
0
कानपुर में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर FIR:कांग्रेसी पुलिस कमिश्नर से मिले, फेसबुक पोस्ट हटाने को लेकर हुआ था विवाद; निष्पक्ष जांच की मांग
कानपुर में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अब्दुल माबूद सिद्दीकी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल ने अब्दुल माबूद पर हुए कथित हमले के मामले में कार्रवाई और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच की मांग की। मंगलवार शाम 4 बजे अब्दुल माबूद ने पूरी जानकारी दी। सुजातगंज निवासी मेराज सिद्दीकी ने अब्दुल माबूद समेत दो लोगों पर फेसबुक पोस्ट हटाने को लेकर धमकाने और मारपीट का आरोप लगाया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं बाबूपुरवा पुलिस ने मेराज की तहरीर अब्दुल माबूद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं, इस मामले को लेकर मंगलवार दोपहर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस आयुक्त को दिए ज्ञापन में कहा कि पूरे प्रकरण की जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि अब्दुल माबूद पर हुए कथित हमले के मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। नेताओं ने मांग की कि दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्षता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। साथ ही अब्दुल माबूद के खिलाफ दर्ज मुकदमे की भी निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि वास्तविक तथ्यों के आधार पर कार्रवाई हो सके। अब मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में है। एक ओर मेराज सिद्दीकी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है, वहीं कांग्रेस इस मामले को लेकर पुलिस के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करा रही है। क्त मंत्री विवेक सिंह, कानपुर कांग्रेस उपाध्यक्ष रितेश यादव, यूथ कांग्रेस उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव शुक्ला, शमीम आजाद, इखलाक डेविड, फुजैल खान और तबरेज खां समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User