कानपुर रोजगार मेले में 290 युवाओं को मिली नौकरी:657 ने आजमाई किस्मत, 30 हजार रुपए तक का पैकेज मिला
कानपुर में नौकरी की तलाश में किदवई नगर पहुंचे 657 युवाओं में सोमवार को 290 के सपनों को मंजिल मिल गई। सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस रोजगार मेले में कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 290 अभ्यर्थियों का चयन किया। चयनित युवाओं को 10 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक के वेतन पर नियुक्ति पत्र सौंपे गए। सेवा संकल्प अभियान एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत संस्कार लॉन, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, एच-ब्लॉक किदवई नगर में प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। विधायक महेश त्रिवेदी और भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि रोजगार मेले युवाओं को सीधे कंपनियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। शिवराम सिंह ने युवाओं को सरकार की रोजगारपरक योजनाओं और कौशल विकास की जानकारी दी। वहीं, उप निदेशक सेवायोजन त्रिभुवन सिंह ने रोजगार संगम पोर्टल, सेवामित्र एप और ओवरसीज वैकेंसी की जानकारी दी। सहायक निदेशक उज्ज्वल कुमार सिंह ने सेवायोजन पोर्टल और आउटसोर्सिंग भर्ती की प्रक्रिया समझाई। मेले में चयनित 290 युवाओं को अतिथियों ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। अधिकारियों ने बताया कि युवाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग लगातार रोजगार मेलों का आयोजन कर रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)