कासगंज में छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में बताया:कानूनी अधिकार बताए, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिए टिप्स
कासगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और मिशन शक्ति ने मिलकर गुरुवार सुबह 11 बजे एक बालिका जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट वर्तिका सलित और कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्राओं को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और कानून से मिले संरक्षण की जानकारी दी गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पॉक्सो एक्ट के नियम, अपराधों से बचाव और शिकायत दर्ज कराने का तरीका समझाया। छात्राओं को समझाया गया कि किसी भी उत्पीड़न या अपराध को छिपाने के बजाय तुरंत परिवार, शिक्षकों या पुलिस को बताएं। पीड़ित को मिलने वाली कानूनी मदद की भी जानकारी दी गई। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने मिशन शक्ति अभियान के मकसद और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर बताए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी परेशानी या अपराध में बिना डरे पुलिस को सूचना दें। बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और सुरक्षित माहौल के लिए सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)