कौशांबी में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान:1 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा, CMO ने दिए निर्देश

Sep 30, 2026 - 17:15
0
कौशांबी में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान:1 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा, CMO ने दिए निर्देश
कौशांबी में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलेगा। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बुधवार की दोपहर 3 बजे विकास भवन स्थित सरस हाल में अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने साफ-सफाई, फागिंग और एंटी लार्वा छिड़काव के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 अक्टूबर और दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इसमें रोगों की निगरानी, जांच और लार्वारोधी गतिविधियां होंगी। नगर निकायों को नालियों की सफाई, खुले में शौच रोकने और शुद्ध पेयजल के लिए जागरूकता चलाने को कहा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समितियां साफ-सफाई, जल निकासी और कचरा निस्तारण का काम देखेंगी। सीडीओ ने जिला पंचायतराज अधिकारी और सभी ईओ को नियमित साफ-सफाई व छिड़काव के निर्देश दिए। डेंगू केस मिलने पर तुरंत फागिंग व एंटी लार्वा छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। अभियान में कई विभागों की जिम्मेदारी तय हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User