प्रतापगढ़ में नाले में डूबने से युवक की मौत:शौच के लिए घर से निकला था, परिजनों में शोक का माहौल

Sep 30, 2026 - 17:15
0
प्रतापगढ़ में नाले में डूबने से युवक की मौत:शौच के लिए घर से निकला था, परिजनों में शोक का माहौल
प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र के सहजनी गांव में बुधवार को दुवार नाले में डूबने से 19 वर्षीय दीपू सरोज उर्फ दीपक की मौत हो गई। वह शौच के लिए घर से निकला था। दीपू, पप्पू सरोज उर्फ संजय का बेटा था और अपने दो भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान पता चला कि वह नाले में डूब गया है। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में गम का माहौल छा गया। मां और बहनों का बुरा हाल था। दीपू के पिता पप्पू सरोज पेंटिंग का काम करते हैं। सूचना मिलने पर मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पंकज कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User