कौशांबी में युवक की पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार:छेड़खानी के आरोप में लाठी-डंडों से पीटा था, अब तक 4 आरोपियों को जेल
कौशांबी में युवक की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संदीपन घाट थाना पुलिस ने सोनू कुमार और मोनू कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहनी खालसा गांव का है। खेत जाते समय युवक को घेरकर पीटा उजिहनी खालसा गांव निवासी रवींद्र कुमार रैदास (30) पर बुधवार रात गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी से छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि गुरुवार सुबह रवींद्र खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान लड़की के परिवार वालों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में रवींद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था केस रवींद्र के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में पहले लाल राम और विमला को गिरफ्तार किया था। अब नामजद सोनू कुमार और मोनू कुमार की गिरफ्तारी के बाद कुल चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस मामले में फरार आरोपी की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)