कबड्डी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का सम्मान:शाहपुर में अर्पित समेत चार खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार

Oct 23, 2026 - 13:08
0
कबड्डी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का सम्मान:शाहपुर में अर्पित समेत चार खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार
मुजफ्फरनगर के शाहपुर में दयानंद आर्य वीर इंटर कॉलेज शाहपुर के प्रांगण में 70वीं स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले गांव काकड़ा निवासी अनुज बालियान के पुत्र अर्पित बालियान को सम्मानित किया गया। वहीं, तृतीय स्थान हासिल करने वाले गांव सोरम के देवराज, देवांश और अरमान को भी ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। सम्मान मिलने पर खिलाड़ियों में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User