प्रतापगढ़ में आम के पेड़ से लटका मिला शव:सराय लोहंगराय गांव का मामला, जेठवारा निवासी के रूप में हुई पहचान; पुलिस जांच में जुटी
प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र स्थित काछा ग्राम सभा के सराय लोहँगराय गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने जब पेड़ से लटकता हुआ शव देखा, तो तुरंत इसकी सूचना लीलापुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की। मृतक की शिनाख्त जेठवारा थाना क्षेत्र के हैदरपुर निवासी 32 वर्षीय रोशन बनवासी पुत्र लल्लू बनवासी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे भी बदहवास हालत में मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक ने यह खौफनाक कदम किन परिस्थितियों और कारणों के चलते उठाया, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लीलापुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि स्थिति पूरी तरह साफ हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)