बुलंदशहर में प्रकाश व्यवस्था की मांग:व्यापारी सुरक्षा फोरम ने सौंपा पत्र, बाजार में लाइटें चालू रखने का आश्वासन

Oct 23, 2026 - 13:08
0
बुलंदशहर में प्रकाश व्यवस्था की मांग:व्यापारी सुरक्षा फोरम ने सौंपा पत्र, बाजार में लाइटें चालू रखने का आश्वासन
बुलंदशहर के जहांगीराबाद में त्योहारों के मद्देनजर बाजार में प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने की मांग को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष रोहित पहाड़ी ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ओम गिरी और सफाई निरीक्षक रोहित कुमार को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने बाजार में एकादशी के अवसर पर लगाई गई लाइटों को दीपावली तक चालू रखने और नगर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजार में रोशनी रहने से व्यापारियों को सुविधा मिलेगी। अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने बाजार में लगी लाइटों को दीपावली तक बनाए रखने और नगर में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। इस पर रोहित पहाड़ी ने उनका आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User