खड़खड़ी महोत्सव-2026 में विराट कवि सम्मेलन होगा मुख्य आकर्षण:आयोजन समिति ने दी तैयारियों और सम्मान समारोह की जानकारी

Sep 27, 2026 - 15:01
0
खड़खड़ी महोत्सव-2026 में विराट कवि सम्मेलन होगा मुख्य आकर्षण:आयोजन समिति ने दी तैयारियों और सम्मान समारोह की जानकारी
हापुड़ में रविवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में खड़खड़ी महोत्सव-2026 की तैयारियों पर प्रेस वार्ता हुई। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने महोत्सव के कार्यक्रमों और सम्मान समारोह की जानकारी दी। मुख्य संयोजक विकास विजय सिंह त्यागी ने बताया कि खड़खड़ी महोत्सव पिछले सात साल से लगातार हो रहा है। यह महोत्सव साहित्य, संस्कृति, संस्कार और सामाजिक चेतना के लिए है। इसका मकसद नई पीढ़ी को भारतीय साहित्य और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। समिति के मुख्य पदाधिकारियों ने बताया कि इस साल भी विराट कवि सम्मेलन महोत्सव का खास आकर्षण रहेगा। कवि और साहित्यकार होंगे शामिल इसमें देश के जाने-माने कवि और साहित्यकार शामिल होंगे। राष्ट्रीय कवि अवनीत सिंह समर्थ मुख्य कवि के रूप में मौजूद रहेंगे। महोत्सव में साहित्य के क्षेत्र में खास योगदान के लिए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ सम्मान के तहत 1 लाख रुपए और दुष्यंत साहित्य सम्मान के तहत 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। समिति ने लोगों से महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User